नमस्कार दोस्तों,

आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि रात में आप नींद से जग गए हैं, लेकिन हाथ पैरों को बिल्कुल हिला डुला नहीं पा रहे हैं। बोलने की कोशिश करने के बाद भी बिल्कुल नहीं बोल पा रहे हैं। और कई बार तो बहुत तेजी से घबराहट भी होने लगती है। कुछ चीजें दिखाई देने लगती हैं जो होती भी नहीं हैं। ऐसा कुछ सेकंड के लिए ही होता है।

लोगों को ऐसा लगता है कि किसी भूत ने दबा लिया है, लेकिन एक्चुअली ऐसा कुछ नहीं होता है। यह एक न्यूरोलॉजिकल इवेंट है जिसे स्लीप पैरालिसिस कहते हैं। इसमें आपका दिमाग तो नींद से जाग जाता है लेकिन बॉडी स्लीप मोड में रह जाती है। केवल कुछ ही सेकंड तक ऐसा होता है और फिर इंसान नॉर्मल स्टेट में आ जाता है।

यह होता क्यों है?

इसका मुख्य कारण होता है स्लीप डिस्टरबेंस। यानी नींद का प्रॉपर ना लेना, कम ड्यूरेशन नींद लेना, स्ट्रेस और कुछ रेयर कारण भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।

क्या करें?

नेक्स्ट टाइम जब भी आपको ऐसा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह कुछ सेकंड में अपने आप ठीक हो जाएगा और इसके पीछे किसी प्रकार का भूत या प्रेत नहीं होता है।

इससे बचने के लिए आपको हेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस रिडक्शन और एडिक्वेट स्लीप लेना चाहिए।

धन्यवाद।